ऐसी ट्रिक... एक या 2 नहीं बल्कि 9 महिलाओ से किया विवाह.. सभी सरकारी टीचर, पत्नियों के नाम पर लोन करा हो जाता है फरार, खुला केस तो दर्ज हुई FIR
UP के सोनभद्र में राजन सिंह गहलोत नाम के व्यक्ति का खेल सामने आया है। यह नटवरलाल खुद को सरकारी अफसर बता बेसिक शिक्षा विभाग व माध्यमिक स्कूलों की महिला टीचरों को धोखे में रखकर शादी करता था और उनके नाम से भारी भरकम बैंक लोन निकलवा कर फरार हो जाता था। ऐसा वह कई महिलाओं के साथ कर चुका है। एक महिला अपने इस नटवरलाल पति की खोज में सोनभद्र पहुंची और हकीकत जानने के बाद मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने बताया कि शख्स अब तक 9 शादियां कर करोड़ रुपए ऐंठकर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की खोजबीन कर रही है।
राबर्ट्सगंज कोतवाली पहुँची एक शिक्षिका समेत 3 महिलाओं ने एक व्यक्ति पर झांसे में रखकर 9 महिलाओं से शादी करने का आरोप लगाया है। सभी महिलाओं ने एक ही व्यक्ति को अपना पति बताया है। फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिक्षिका ने आरोप लगाया कि सहिजन गांव निवासी राजन गहलोत ने अलग-अलग जगहों की महिलाओं से शादी कर फंसाया है
शिक्षिका ने बताया कि वह संतकबीर नगर में असिस्टेंट टीचर के पद पर काम कर रही है। इसी बीच मेरे पिता के एक परिचित के संपर्क मे आने के बाद राजन गहलोत ने बनारस विश्वनाथ मंदिर पर अन्नपूर्णा देवी के मंदिर में हिन्दू रीति रिवाज से शादी की। इसके बाद व्यक्ति ने कुछ दिनों बाद बच्चे की पढ़ाई और लखनऊ में जमीन लेने के लिए उसके नाम पर तीन बार में करीब 41 लाख रुपये लोन भी निकलवाया। इसके बाद ट्रांसफर ललितपुर में होने की बात कहकर वो चला गया। फिर घर आना-जाना भी बंद कर दिया। देखे वीडियो 👇