मध्य प्रदेश के रीवा जिले में 26 वर्षीय युवक शिव प्रकाश त्रिपाठी ने इंस्टाग्राम पर लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। चौंकाने वाली बात यह है कि उसकी पत्नी प्रिया शर्मा और सास 44 मिनट तक लाइव वीडियो देखती रहीं, लेकिन उन्होंने किसी को मदद के लिए नहीं बुलाया। अब पत्नि प्रिया व सास अरेस्ट है।
एक्स्ट्रा अफेयर आत्महत्या की वजह...
शिव प्रकाश त्रिपाठी ने दो साल पहले प्रिया शर्मा से शादी की थी। शुरुआत में सब ठीक था, लेकिन बाद में त्रिपाठी को पता चला कि उनकी पत्नी किसी और से गुप्त रूप से संपर्क में थी। उन्होंने इस रिश्ते को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन हालात बिगड़ते गए।कुछ समय पहले एक सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद त्रिपाठी बैसाखी के सहारे चलने लगे। इस दौरान उनकी पत्नी नवजात बच्चे को लेकर अपने मायके चली गई। त्रिपाठी कई बार उसे वापस लाने गए, लेकिन प्रिया ने मना कर दिया। आरोप है कि जब वह उसे मनाने गए, तो उनके साथ मारपीट और अपमान किया गया।
पत्नी के अवैध संबंधों के सुराग भी मिले.
एसपी उमेश प्रजापति ने बताया कि पुलिस जांच में पत्नी के किसी और के साथ संबंध के प्रमाण भी मिले हैं। मामले की जांच जारी है।